Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सास की खूबसूरती पर मर मिटा दामाद; घर से लेकर भागा, फिर दोनों ने कोर्ट में कर ली शादी



कहते हैं कि मोहब्बत में न तो कोई उम्र देखता है और न ही रिश्ते-नाते देखे जाते हैं। ये किसी को भी किसी से हो सकता। यूपी के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक दामाद अपनी सास की खूबसूरती पर इस कदर मर मिटा कि उसने साथ में जीवन जीने का ठान ली।


सास भी दामाद को दिल दे चुकी थी। दोनों शादी करने का फैसला किया तो घर से फरार हो गए और कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी जब गांव में फैली तो खासी चर्चा शुरू हो गई। दोनों का मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शादी के बाद दोनों ने अपने नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की लोगों से अपील भी की है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। चर्चा है कि बेटी की शादी के बाद दामाद का अपनी ससुराल आना जाना शुरू हुआ। सास काफी खूबसूरत थी। इसी खूबसूरती पर दामाद मर मिटा। सास भी दामाद को पसंद करने लगी थी। हालांकि दोनों के रिश्ते की जानकारी न तो ससुराल वालों को थी और न ही युवक की पत्नी को। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए और दोनों के बीच प्रेम-संबंध बन गए। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बगैर साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। दोनों एक दिन घर से फरार हो गए। तब दोनों की मोहब्बत की चर्चाएं आम हो गईं। दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इसके बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में शादी में दोनों की मर्जी बताया। कहा कि दोनों ही एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं। वीडियो में दमाद-सास ने लोगों से उनके रिश्ते को स्वीकार करने की अपील भी की।

एक साल पहले अलीगढ़ में दामाद के साथ भागी थी सास

एक साल पहले भी दामाद के साथ सास के भागने का मामला सामने आया था। मडराक के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता दादों के नगला मछरिया निवासी राहुल कुमार से हुआ था। 16 अप्रैल 2025 को शादी होनी थी। लेकिन, छह अप्रैल को 38 साल की सास सपना 20 साल के होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। कुछ दिन बाद दोनों खुद ही वापस आ गए। महिला ने कहा था कि पति नशे में मारपीट करता था। रुपयों के लिए तंग करता था। दामाद से बात करने के दौरान वह शक करता था। इससे परेशान होकर घर छोड़ा। ग्रामीणों के समझाने व लंबी काउंसिलिंग के बाद महिला नहीं मानी और दामाद के साथ चली गई थी। वहीं, अब फिर से बहनोई के साथ फरार होने के बाद महिला चर्चाओं में आ गई थी।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments