Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

दोस्त की पत्नी से युवक के बन गए अवैध संबंध, रोकने पर भी नहीं रुका, फिर शख्स ने निकाल लीं आंखें और प्राइवेट पार्ट पर.


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंध के शक में हुई थी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

इसके अलावा पुलिस की ओर से आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिए गए हैं.

दरअसल, बीते 9 जून को महुअरिया निवासी जय सिंह गोंड ने अपने भाई राम सिंह गोंड की हत्या के संबंध में दुद्धी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे.

राजेंद्र विश्वकर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सोनावल थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा को बघाडू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया.


बताया जा रहा है कि राम सिंह गोंड और राजेंद्र विश्वकर्मा दोस्त थे, दोनों का एक-दूसरे के घर आना जना था. इसी क्रम में राम के राजेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध हो गए. राजेंद्र ने उसे खूब समझाया कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे, लेकिन वह नहीं माना.

प्राइवेट पार्ट पर भी पहुंचाई चोट

ऐसे में राम की राजेंद्र ने बेरहमी से हत्या कर दी. राजेंद्र ने उसकी चाकू से आंखें निकाल ली, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई और सिर-मुंह पत्थर से कुचल दिया.

पुलिस पूछताछ में भी आरोपी राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी और राम के बीच अवैध संबंध थे. उसने कई बार उसके अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना. इसी बात से नाराज होकर उसने राम की हत्या की योजना बनाई.

शराब पिलाने के बाद की हत्या

आरोपी के अनुसार, 9 जून को उसने राम को फोन करके लीलासी बुलाया. वहां दोनों ने शराब खरीदी और ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब पी. इसी दौरान राजेंद्र ने चाकू और पत्थर से हमला कर राम की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments