दिल्ली के जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, उस होटल के बावर्ची (Cook) की बड़ी गलती सामने आई है। पुलिस ने रसोइए से 6 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें पता चला कि आग लगने के बाद वह बिजली का मेन स्विच बंद करके होटल से भाग गया।
होटल में इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट दरवाजे लगे हुए थे। इसलिए पूरी आशंका है कि पूरे होटल की बिजली अचानक बंद हो जाने के कारण ज्यादातर लोग भाग भी नहीं पाए और दम घुटने की वजह से अपने कमरे के अंदर ही मारे गए।
इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने पर हुआ धमाका
पुलिस ने 65 साल के शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। केशव दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहता है और मालवीय नगर के 'फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट' में रसोइए का काम करता था। नेगी ने बताया कि किचन में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद आग लग गई थी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू करते ही उसमें धमाका हुआ और जबरदस्त आग लग गई। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैलने लगी।
बिजली सप्लाई बंद होने के चलते नहीं खुले दरवाजे
जिस समय होटल में आग और धुआं तेजी से फैल रहा था, ठीक उसी वक्त कुक केशव नेगी कथित तौर पर होटल की की मेन पावर सप्लाई बंद करके वहां से फरार हो गया। पुलिस की जांच टीम का मानना है कि बिजली सप्लाई बंद करने के गंभीर नतीजे हुए होंगे। बिल्डिंग के इलेक्ट्रॉनिक डोर-लॉकिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया होगा, जिससे धुआं और आग फैलने पर कई लोग अंदर ही फंस गए।
लॉकिंग सिस्टम फेल होने से बढ़ा मृतकों का आंकड़ा!
पुलिस आशंका जता रही है कि कई मेहमान बाहर नहीं निकल पाए। इसका सबसे बड़ा कारण इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम के फेल होना है, जिससे बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए। एक पति-पत्नी की लाश बाथरूम के अंदर मिली। शायद दरवाजा न खोल पाने की वजह से उनका दम घुट गया और मौत हो गई। पुलिस की जांच में शेफ की लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से शायद ऐसी स्थिति बनी जिससे मौतें हुईं।
होटल का मालिक पहले ही हो चुका गिरफ्तार
पुलिस होटल के मालिक लवकेश बजाज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच करने वाले अधिकारी प्रॉपर्टी में कई उल्लंघनों की जांच कर रहे हैं, जिनमें बिना मंजूरी के निर्माण, आग से सुरक्षा में कमियां और कामकाज में लापरवाही शामिल हैं। FIR के मुताबिक होटल B&B में सिर्फ 6 कमरों की मंजूरी होने के बावजूद 28 कमरे चलाए जा रहे थे। सुरक्षा के सिस्टम नाकाफी थे और जब बचाव दल पहुंचा तो बेसमेंट का एग्जिट गेट बंद था।
फरार अकाउंटेंट की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा की भी तलाश कर रही है। वह घटना के बाद से फरार है। उसका पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि होटल फ्लोरिश एंड B&B के कर्मचारियों और संपत्ति से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments