Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राजस्थान: बालोतरा में रिफाइनरी की यूनिट में लगी आग, कल PM मोदी करने वाले थे लोकार्पण


देश की सबसे बड़ी पचपदरा में स्थापित रिफाइनरी में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकार्पण करने से पहले ही सोमवार दोपहर को अचानक रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई. आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुबार उठाने लगे उसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

दरअसल, ये आग CDU यूनिट में लगी. बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करने वाले थे. शाम साढ़े चार बजे सीएम भजनलाल का रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम था इससे पहले ही ये हादसा हो गया. हालांकि गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

जानकारी के मुताबिक ये आग क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी हुई है, उसके साथ ही रिफाइनरी के ज्यादातर हिस्से और आसपास के इलाके को भी खाली करा दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की सभा स्थल पर लगाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी रिफाइनरी पहुंच गई हैं और आग पर अब काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

कर्मचारियों को निकाला गया बाहर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिस सीडीयू यूनिट में आग लगी है, वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है. मुख्यमंत्री भजनलाल अब रिफाइनरी के इस हिस्से को देखने के लिए भी पहुंच सकते हैं.

पीएम का कार्यक्रम स्थल सुरक्षित

बता दें कि आग अभी तक बुझाई नहीं जा सकी है. आग की लपटें और धुंआ अब भी बाहर देखने को मिल रहा है. अभी अफरा तफरी मची हुई है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा इस यूनिट से तकरीबन एक किलोमीटर दूर है और कार्यक्रम स्थल पूरी तरह सुरक्षित है.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments