हैदराबाद में तो कब्रिस्तान से 400 LPG सिलिंडर जब्त किया गया है. ऐसे हालात तब हैं जब सरकार के प्रयासों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाज लगातार आ रहे हैं.
हालांकि, मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से देश में LPG के आयात पर असर पड़ रहा है. भारत अपनी ज़रूरत का 60% LPG दुनियाभर के बाज़ारों से आयात करता है, जिसका 90% स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुजरता है. शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, मध्य पूर्व एशिया में पिछले 35 दिनों से जारी युद्ध की वजह से भारत के 18 कार्गो जहाज़ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में फंसे हुए हैं, जिसमें 6 बड़े LPG टैंकर भी शामिल हैं.
पेट्रोलियम और नेचुरल मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को कहा, मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की वजह से LPG का 60% आयात प्रभावित हुआ है.एलपीजी को सप्लाई के मोर्चे पर बढ़ती चुनौती को देखते हुए सरकार ने देश में LPG की ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग के खिलाफ अभियान तेज़ कर दिया है.
पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में प्रवर्तन अभियान (Enforcement drives) चल रहे हैं, जिसमें कल 2600 छापे मारे गए और 700 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए. पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, हाल ही में एक रेड के दौरान हैदराबाद के एक ग्रेवयार्ड में लगभग 400 एलपीजी सिलिंडर मिले. इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और डिस्ट्रीब्यूटर को ससपेंड कर दिया गया है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments