Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

खराब सोच वाला कमेंट, भारत को नरक का द्वार कहने पर सरकार का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बताया था, जिसपर केंद्र सरकार ने पलटवार किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भारत के बारे में किए गए कमेंट बिना जानकारी के, अनुचित और खराब सोच वाले हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''हमने उन टिप्पणियों को देखा है, और साथ ही उनके जवाब में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किए गए बाद के बयान को भी। ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से बिना जानकारी के, अनुचित और खराब सोच वाला कमेंट हैं। ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शातीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।"

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्टर की अपमानजनक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें भारत को नरक बताया गया था। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी थी। रणधीर जायसवाल ने कहा था कि हमने कुछ खबरें देखी हैं। मैं यहीं पर इसे छोड़ता हूं। जब पूरे विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की चौतरफा निंदा हुई तो अमेरिका ने पूरे मामले पर यूटर्न लेते हुए इसे संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व उनके अच्छे मित्र कर रहे हैं।

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ''राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं।'' प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था। उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को 'नरक' कहा गया था। प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताने वाली टिप्पणी कहां और कब की थी। सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिकी उच्चतम न्यायालय में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थीं।

कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगी थी प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के संदर्भ में ''अपमानजनक'' पोस्ट साझा किए जाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव प्रचार से समय निकालकर इस बारे में प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी किस बात से ''डरे हुए हैं।'' खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''मोदी जी के प्रिय मित्र "नमस्ते ट्रंप" ने भारत के बारे में अपशब्द कहते हुए और बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए एक नोट साझा किया है। मोदी जी इन बेतुके बयानों पर बिल्कुल चुप रहते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'मैं इसे यहीं छोड़ता हूं।'' उन्होंने सवाल किया, '' नरेन्द्र मोदी जी, आप किस बात से डर रहे हैं? ''

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments