Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

देवरिया में शादी का भोजन खाने के बाद युवक की मौत, कई लोग बीमार



सोहनपुर (देवरिया)। चार दिन पहले शादी में भोजन के बाद बीमार युवक की उपचार के दौरान मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


विकासखंड बनकटा के गोरया टोला सोहनपुर में 15 अप्रैल की रात सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बजीदही गांव से बरात आई थी।

आरोप है कि भोजन में गड़बड़ी होने के कारण घराती व बाराती बीमार पड़ने लगे।

भोर होते-होते लोगों को तेज बुखार, उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। कई लोगों को अकटही बाजार के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर मरीजों को देवरिया व अन्य जगहों पर भेजा गया।

इसी दौरान 22 वर्षीय पवन कुमार यादव पुत्र जयप्रकाश यादव की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने पहले घर पर ही उपचार किया, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर उनकी मृत्यु हो गई।

गांव में अभी भी कई लोग पेट दर्द, बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

बनकटा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments