गुरुग्राम के सोहना में हरचंदपुर बस अड्डे के पास एक फार्म हाउस में 20 साल पुराने 65 वर्षीय नौकर द्वारा अपने 36 वर्षीय मालिक की दरांत से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग नौकर ने पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने के लिए मालिक की गर्दन पर दरांत से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को निमोठ चौकी (थाना सदर सोहना) को सूचना मिली थी कि सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान राहुल (36 वर्षीय) गुरुग्राम के गांव घाटा निवासी के रूप में हुई। क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
5 अप्रैल को फार्म हाउस पर रुका था राहुल
मृतक राहुल के भाई की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, फार्म हाउस की देखरेख के लिए खेमचंद नाम के व्यक्ति को काम पर रखा गया था। 5 अप्रैल की रात राहुल फार्म हाउस पर ही रुका था, लेकिन अगली सुबह उसका शव मिला और नौकर खेमचंद मौके से फरार था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था, जिसके बाद शक की सुई सीधे नौकर पर जा टिकी।
पुरानी रंजिश और मारपीट बनी हत्या की वजह
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने महज 24 घंटे में ही आरोपी नौकर को दिल्ली से दबोचकर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी खेमचंद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
20 साल से मृतक के पास नौकरी करता था आरोपी
खेमचंद ने पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी पिछले 20 वर्षों से मृतक के पास काम कर रहा था। डेढ़ साल पहले विवाद के कारण उसने काम छोड़ दिया था, लेकिन दो महीने पहले वह दोबारा काम पर लौटा था।
राहुल पर अक्सर पीटने का आरोप लगाया
खेमचंद ने बताया कि राहुल अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह बेहद गुस्से में था। 5 अप्रैल की रात जब राहुल फार्म हाउस पर सो रहा था, तब खेमचंद ने वहां रखे तेजधार दरांत (हथियार) से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दरांत भी बरामद कर लिया है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments