मथुरा/वृंदावन: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। ये सभी श्रद्धालु यमुना नदी में नाव से घूमने और दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान नाव अचानक पंटून पुल के पास असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार लोग नदी में गिर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, NDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन के अनुसार अभी भी कुछ लोगों की तलाश जारी है। गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बचाव कार्य में सहयोग करें।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

0 Comments