भारत सरकार की सरकारी सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए डिजीटल प्लेटफॉर्म को लगातर मजबूती दे रही है. इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए UMANG ऐप में ‘मेरा राशन’ फीचर जोड़ दिए गए हैं. इस सुविधा के आने से अब राशन कार्ड धारक कई जरुरी जानकारी अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं. यानी अब छोटी-छोटी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर और लाइन में लगने की कोई जरुरत नहीं होगी.
‘मेरा राशन’ फीचर क्या है?
‘मेरा राशन’ एक डिजिटल सेवा है, जिसकी मदद से राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. यूजर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर के जरिए सरकारी योजना के तहत कितना अनाज मिलना है, उसकी जानकारी पा सकते हैं. इस फीचर के मदद से आसपास की सरकारी राशन की दुकान यानी फेयर प्राइस शॉप की लोकेशन भी आसानी से खोजी जा सकती है. इससे लोगों को राशन लेने के लिए सही दुकान ढूंढने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.
ऐप से मिलने वाली सुविधाएं
- राशन कार्ड की पूरी जानकारी देख सकते हैं.
- कितनी मात्रा में राशन मिलेगा और कब मिलेगास की जानकारी.
- शिकायत भी ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है.
कैसे इस्तेमाल करें मेरा राशन फीचर?
- मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें.
- OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.
- सर्च बॉक्स में ‘Mera Ration’ लिखें.
- राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
.png)
0 Comments