यमुनानगर: हरियाणा में यमुनानगर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती की नग्न अवस्था में सिर कटी लाश पड़ी देखी। सूचना मिलते ही प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी जा रही है। शव पर केवल अंडरगारमेंट्स मिले हैं, जिससे आशंका गहरी हो गई है कि हत्या से पहले युवती के साथ गंभीर अपराध हुआ हो सकता है। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मृतका का कटे हुए सिर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चल रहा है।
कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया
लाश जगाधरी–पांवटा नेशनल हाईवे से करीब 100 मीटर दूर मिलने के कारण पुलिस को शक है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और रात के अंधेरे में शव को यहां लाकर फेंका गया। पास ही कलेसर नेशनल पार्क और कुछ दूरी पर उत्तर प्रदेश की सीमा पड़ती है। ऐसे में पुलिस दोनों क्षेत्रों में सुराग तलाशने में जुटी है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments