Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

किसानों के नेता रवि आजाद की गन्दी और अश्लील हरकत। नाबालिक से छेड़छाड़, परिवार को जान से मारने की धमकी ।



भिवानी में किसान नेता रवि आजाद पर अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने व उसके साथियों द्वारा अपहरण करने के प्रयास के गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल बहल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले पर नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर बहल पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15-20 दिन पहले पीड़ित नाबालिग लड़की बस स्टैंड पर बहल जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान गांव के बस स्टैंड पर रवि आजाद ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठाया लिया। गाड़ी में जबरदस्ती कर छेड़छाड़ व गलत हरकतें की तथा विरोध करने पर खुद को बड़ा नेता बताया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोप यह भी है कि गत 8 दिसंबर की रात फिर वही इनोवा गाड़ी नाबालिग के घर पर आई। गाड़ी सवार तीन अज्ञात युवकों ने नाबालिग को कहा कि रवि आजाद ने बुलाया है। इतना कहकर लड़की को उक्त युवक जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो ये युवक गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद नाबालिग ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। बहल थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसान आंदोलन में सुर्खियों में आया था रवि आजाद
किसान आंदोलन के दौरान रवि आजाद, राकेश टिकैत के साथ मिलकर आंदोलन करने पर सुर्खियों में आया और बड़े किसान नेता के तौर पर पहचान बनाई। पर अब उस पर संगीन आरोप लगे हैं। कुछ समय पहले मनीषा मौत मामले में भी रवि आजाद की भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद किसान संगठन ने उसे निलंबित कर दिया था।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments