Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा में बनेगा आधुनिक रिंग रोड , 250 करोड़ की आयेगी लागत और इस शहर की बदल जाएगी किस्मत।



हरियाणा के विकास को तेज गति करने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के एक जिले में एक नया मॉडर्न रिंग रोड बना रही है. इससे न सिर्फ शहर में आने-जाने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि दिल्ली-NCR और आस-पास के राज्यों से आसान और बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी, आइए विस्तार से जानें.

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने बनाया जाएगा आधुनिक रिंग रोड
हरियाणा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में प्रस्तावित आधुनिक रिंग रोड के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है.

यातायात दबाव को करेगी कम
इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ शहर का ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि आने वाले तीर्थयात्रियों और टूरिस्ट को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी. इससे शहर में सफर भी आसान और बेहतर ऑप्शन होगा.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया बड़ा ऐलान
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़ी प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य हुआ साकार
सीएम बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा किया था, और अब यह लक्ष्य साकार होता दिखाई दे रहा है.

अनुभव केंद्र का पूरी तरह से तैयार
सीएम ने जानकारी दी कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र लगभग तैयार हो चुका है. इसे आगामी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान जनता के लिए खोला जा सकता है.

आधुनिक तकनीक से बनाया गया केंद्र
यह केंद्र आधुनिक तकनीक की सहायता से महाभारतकालीन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटक एक अनूठा ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.

अब शहर को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा
इस वर्ष के गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय की विशेष भूमिका रहेगी और 24 देशों को आमंत्रित किया गया है. इसके कारण यह आयोजन पहले की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय महत्व प्राप्त करेगा. सरकार का मानना है कि महोत्सव के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी, जिसके लिए शहर में बेहतर यातायात और सुविधाओं का होना आवश्यक है.

रिंग रोड परियोजना शहर का बनेगी नींव
यही कारण है कि रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता दी गई है. इसके निर्माण से शहर के भीतर होने वाली भीड़भाड़ में कमी आएगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर से आने वाले यात्रियों को तेज और सुगम आवागमन मिलेगा.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढावा
सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगी. कुरुक्षेत्र को विश्व स्तरीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments