Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

UP से हरियाणा में पहुंची 'I Love Muhammad' की आग, श्रीराम पार्क के झूलो पर लिखे कई स्लोगन


सोनीपत
. कई राज्यों में आई लव मोहम्मद के स्लोगन से सियासत में उबाल है और आज हरियाणा के सोनीपत में भी इसकी आंच पहुंचती हुई नजर आ रही है, और आज सोनीपत के मुरथल रोड स्थित श्री राम पार्क के झूलो पर आई लव मोहम्मद, अरबी भाषा में 786 और लव जिहाद के स्लोगन ने हिंदू धर्म के लोगों में रोष दिखाई दिया.  इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई. सोनीपत मेयर राजीव जैन ने भी पार्क का दौरा किया.

दअरसल, सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित पार्क के झूलो पर आई लव मोहम्मद, अरबी भाषा में 786 और लव जिहाद के स्लोगन लिखे हुए है और जब सुबह स्थानीय निवासी पार्क में घूमने आए तो उन्होंने ये देखा तो उन्होंने आसपास के लोगों के साथ साथ पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस के साथ साथ सोनीपत मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे, स्थानीय निवासियों ने कहा कि हरियाणा में भी त्यौहारी सीजन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किसी शरारती तत्व ने ये काम किया है और हमने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है.
पार्क में झूलो पर इस तरह के स्लोगन की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और शिकायत मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मौके पर पहुंचे बीजेपी मेयर राजीव जैन ने बताया कि शरारती तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ये स्लोगन लिखे है और पुलिस को जांच के दिशा निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में इस मामले पर विवाद भी हुआ था.
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments