अंबाला के प्रेम नगर में स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि मॉल की दो मंजिलों पर रखा लाखों का कपड़े और प्लास्टिक का सामान खाक हो गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन सामान के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आईं। आग की लपटों ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया, कई शीशे टूट गए और पास के बैंक सुरक्षा की वजह से बंद कर दिए गए।
फायर अधिकारियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि सही कारण अभी तक नहीं पता चला है । कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने ग्राउंड फ्लोर का कुछ सामान सुरक्षित निकाल लिया, जिससे बड़ा नुकसान टला। हालांकि, एक दमकलकर्मी का दम घुट गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने का काम जारी है, और प्रशासन ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments