Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला कैंट की डेहा मंडी में आपसी विवाद के बाद चले ईंट पत्थर और कांच की बोतले । कई लोग घायल, मच गई अफरा तफरी ।


आज अम्बाला कैंट की डेहा मंडी में दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया जिसके बाद डेहा मंडी जंग का मैदान बन गई ।
जानकारी के मुताबिक एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी दस साल की बच्ची के साथ वही के दो लोगों ने छेड़खानी की है । जब महिला ने आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष के लोग भड़क गई और ये विवाद इतना बड़ा हो गया कि एक दूसरे की तरफ ईंट पत्थर और कांच की बोतले फैली जाने लगी । 

विवाद इतना ज्यादा था कि पुलिस के आने के बाद भी पत्थर चलाए जा रहे थे । पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत किया । 
बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए है जिनको पुलिस ने इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया । 
पुलिस का कहना है कि घायल लोगों के बयान के आधार पर जो शिकायत आएगी उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments