मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर नेरल (कर्जत) में प्रस्तावित 'हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप' अब विवादों के घेरे में आ गई है। इस प्रोजेक्ट के विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है।
आरोप है कि इस परियोजना का प्रचार इस ओर इशारा करता है कि यह रिहायशी कॉलोनी केवल एक खास समुदाय के लिए बनाई जा रही है। इस विषय पर अब राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है।
शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने तीखा रुख अपनाते हुए प्रचार वीडियो की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने इस वीडियो को फौरन हटाने और सरकारी स्तर पर जांच की मांग की है।
'ग़ज़वा-ए-हिंद' की साजिश
इसी बीच, भाजपा प्रवक्ता अजीत चव्हाण ने इसे 'ग़ज़वा-ए-हिंद' की साजिश करार देते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं को महाराष्ट्र और मुंबई में किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताया और कठोर कदम उठाने की मांग की।
इस टाउनशिप को धार्मिक आधार पर विकसित करने के आरोपों के चलते शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए परियोजना की जांच शुरू कर दी है। आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
प्रियांक कानूनगो की प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने भी इस योजना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि यह कोई विज्ञापन नहीं, बल्कि ज़हर फैलाने की कोशिश है।
मुंबई के नज़दीक कर्जत क्षेत्र में केवल एक विशेष समुदाय के लिए हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप बनाए जाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा जा रहा है। फिलहाल यह विवाद थमता नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।
क्या होता है हलाल?
हलाल का अर्थ होता है वह चीज़ या व्यवहार जो इस्लाम धर्म के धार्मिक नियमों के अनुसार अनुमति प्राप्त और स्वीकार्य हो। खासकर भोजन के संदर्भ में, हलाल का मतलब है ऐसा खाना या मांस जो इस्लामी विधि से पूरी शुद्धता और प्रक्रिया के साथ तैयार किया गया हो। यह शब्द व्यापक रूप से इस्लामी जीवनशैली के नियमों और मानदंडों को दर्शाता है, जिनका पालन मुसलमान समुदाय अपने दैनिक जीवन में करते हैं।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments