Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला के दुखेड़ी में हुए हादसे में नदी में डूबे ट्रैक्टर चालक और श्रमिक में से श्रमिक का शव बरामद , चालक को तलाश जारी ।


अंबाला के दुखेड़ी-चुडियाला क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। नारायणगढ़ के बख्तुआ भट्ठे से 2500 ईंटें लोड कर ट्रैक्टर ट्रॉली मोहड़ा जा रही थी, तभी दुखेड़ी-चुडियाला रोड पर बरसाती नाले की पुलिया पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चार लोग तेज बहाव में नाले में बह गए। जिसमें से दो मजदूर लवली और बलजिंद्र सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि समलेहड़ी निवासी 25 वर्षीय मजदूर रवि का शव 26 घंटे की कड़ी तलाश के बाद रविवार को बरामद हो गया। ट्रैक्टर चालक मिट्ठापुर के 45 वर्षीय मुकेश की तलाश अभी भी जारी है, माना जा रहा है कि बहाव में वह आगे बह गया होगा। रवि का पोस्टमार्टम कैंट के नागरिक अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

एसडीआरएफ और गोताखोर टीम ने शव की खोजबीन की, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मुकेश के परिवार को प्रशासन से मदद का भरोसा दिया गया है।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments