Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा में एक दिव्यांग तीन साल से पेंशन के लिए भटक रही और सरकारी अधिकारी और सरकारी पोर्टल भटका रहे ।


यमुनानगर के प्रतापनगर इलाके की दिव्यांग युवती अराइयांवाला गांव की रहने वाली है, जिसे पिछले 3 सालों से दिव्यांग पेंशन नहीं मिली है। परिवार काफी परेशान है क्योंकि यह पेंशन उनका मुख्य सहारा है। परिजन बार-बार संबंधित विभाग और बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, मगर अब तक पैसे का कोई सुराग नहीं मिला।  
युवती के पास 100 % दिव्यांग का सर्टिफिकेट भी है लेकिन बार बार कागज देने के बाद भी युवती की पेंशन नहीं लग पा रही है । ये सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का ही कमाल है । गांव के सरपंच का भी कहना है कि इस विषय में वो भी कई बार कोशिश कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। बार बार अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा ।

पेंशन न मिलने के कारण परिवार का जीना मुश्किल हो गया है, और कई बार शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला स्थानीय समुदाय और मीडिया की भी चिंता का विषय बना हुआ है।

युवती के पिता जी का भी देहांत हो चुका है । युवती तीन बहने है जिसमें एक की शादी हो चुकी है और एक युवती से अभी छोटी है । आमदनी का कोई ठोस साधन नहीं है जिसके चलते घर की हालत बहुत खराब है । 

सारे कागज पूरे फिर भी पेंशन नहीं मिल रही ये सरकार के पोर्टल की विफलता नहीं है तो क्या है । 

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments