Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला के वार्ड नंबर 4 दलीपगढ़ में हुआ गणेश जी का जागरण । पार्षद शिल्पा पासी ने की गणेश जी से अंबाला को कुदरत के कहर से बचाने की प्रार्थना ।


अंबाला के वार्ड नंबर 4 में कल रात गणेश जी का जागरण करवाया गया । 

जैसा कि आपको पता है गणेश महोत्सव देश के हर कोने में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इसी के चलते वार्ड नंबर 4 में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की प्रतिमा को लाकर 11 दिन भगवान गणेश की नित्य नियम के साथ पूजा की गई और कल रात गणेश जी का जागरण करवाया गया ।  जागरण में भगवान गणेश जी से प्रार्थना की गई कि वह जनमानस की इस कुदरत के द्वारा बरसाए गए कहर से रक्षा करें। 

जागरण के इस उपलक्ष में बीजेपी के छोटे से बड़े पदाधिकारी  भी मौजूद रहे जिनमें मुख्यतः नंबर 4 की पार्षद शिल्पा पासी, पूर्व वार्ड प्रधान विकास चौहान, वार्ड नंबर 4 की पार्षद शिल्पा पासी के प्रतिनिधि भाई मुकेश कुमार जी के साथ-साथ शिवकुमार जी , सरोज पाल राणा जी ,नवीन कुमार जी ,सोहनलाल शर्मा जी ,दीपक कुमार जी , हेमा गुप्ता जी , बबीता जैना जी ,प्रेम नाथ जी के साथ-साथ वार्ड नंबर 3 के पार्षद मोहित कौशिक और वार्ड नंबर सात के पार्षद संजीव अत्री जी, वार्ड नंबर 2 की पार्षद रीना कश्यप जी के साथ-साथ मुख्य अतिथि के रूप में वंदना प्रॉपर्टी के मालिक रिंकू सूद मौजूद रहे। 

भगवान गणेश का पंडाल में कल रात आखिरी दिन था जिसके चलते भगवान गणेश का जागरण बड़े ही धूमधाम से और भव्य तरीके से कराया गया और आज बड़े ही साजो सामान के साथ बैंड बाजे के साथ गणेश भगवान की विदाई की गई और उनसे प्रार्थना की गई कि जिस प्रकार में पत्नी रिद्धि सिद्धि और पुत्र शुभ और लाभ के साथ अब के साल आए थे आने वाले साल में भी भगवान गणेश अपनी कृपा सब पर बनाए रखें और इसी प्रकार सभी को साथ लेकर हमारे वार्ड में पधारे।

इन सभी साथ-साथ वार्ड के सैकड़ों लोगों ने भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया और भगवान का गुनगुना करते हुवे नाच गाना किया ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments