Top News

समंदर से निकलेगा पाकिस्तान का काल! परमाणु बम दागने वाले 26 राफेल मरीन का आज डील करेगा भारत



 भारत और फ़्रांस के बीच आज यानी 28 अप्रैल 2025 को 26 राफेल-एम फाइटर जेट की डील होगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच में 63,000 करोड़ रुपए में यह सौदा होने जा रहा। इस डील के तहत भारत फ़्रांस से 2 सिंगल सीटर और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा। ये विमान परमाणु बम दाग सकते हैं। यह फ़्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है।


और ताकतवर होगी भारतीय नौ सेना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में विमान की खरीद को मंजूरी दी गई थी। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद यह बैठक बुलाई गई थी। इस डील से पाकिस्तान को समंदर से चोट दिया जाएगा क्योंकि यह INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनात किया जायेगा। 1971 की जंग में इंडियन नेवी ने समंदर से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी थी। अब राफेल के आने से भारतीय नौसेना और ताकतवर हो जाएगी।


इंडो-पैसिफिक में बदलेंगे हालात

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विमानों की डिलीवरी 2028-29 में शुरू होगी और 2031-32 तक सभी विमान भारत पहुंच जाएंगे। दक्षिण एशिया की बात करें तो भारत और चीन के अलावा किसी और देश के पास विमानवाहक पोत नहीं है। इसके आने से चीन और पाकिस्तान समेत इंडो-पैसिफिक में मौजूद हालातों से निपटना आसान हो जाएगा। साथ ही इस डील में ऑफसेट का प्रावधान भी है। इससे भारत के मेक इन इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।

राफेल-एम फाइटर जेट की विशेषता-

यह 15.27 मीटर लंबा, 10.80 मीटर चौड़ा, 5.34 मीटर ऊंचा है। इसका वजन 10,600 किलोग्राम है। इसकी गति 1,912 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। यह 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसे एंटी-शिप स्ट्राइक के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसे परमाणु संयंत्रों पर हमला करने के नजरिए से भी डिजाइन किया गया है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post