Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पीएम नरेंद्र मोदी देखेंगे 'छावा', संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग



नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘छावा’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी इस ऑडिटोरियम में फिल्म स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया है. तीन महीने पहले ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. अब ‘छावा’ फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके शामिल होने की खबर आ रही है.

‘छावा’ 2025 की एक हिंदी भाषा की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है. जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है. यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी और मराठा इतिहास के चित्रण के लिए चर्चा में रही है.



⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments