Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

'10 दिन मीट नहीं खाओगे तो.,' नवरात्रि में दिल्ली बीजेपी की मटन पर बैन की डिमांड का कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया समर्थन, जानें क्या कहा



बता दें कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है। वहीं 1 अप्रैल को ईद का त्योहार हो सकता है। इसे लेकर दिल्ली बीजेपी के कई विधायकों ने दिल्ली में मटन का दुकान बंद करने की डिमांड की है। भाजपा विधायक नीरज बसोया (Neeraj Basoya) ने नवरात्रि में मीट दुकानों को बंद करने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम भाई लोग ईद पर सेवइयां खाएं, मटन खाने की जरूरत नहीं हैं।


मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मैं तो मीट खाता नहीं हूं। इसमें अगर एक दिन मीट नहीं खाओगे तो दिक्कत क्या है? अगर 10 दिन मीट नहीं खाओगे तो कोई घिस नहीं जाओगे।सांसद ने आगे कहा कि हमें एक-दूसरे के धर्म और पर्व का सम्मान करना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। दूसरे को अगर इससे खुशी मिल रही है तो उसको खुशी देने में दिक्कत क्या है।

बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने उठाया था मुद्दा

वहीं बीजेपी विधायक रविंदर नेगी (Ravinder Singh Negi) ने कहा, 'नवरात्रि में मीट की दुकानें मंदिरों के भी आगे मीट की दुकान लगाते हैं। हिन्दुओं का पर्व है, मीट की दुकानें देखकर हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है। हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचती है। मीठी ईद पर सेवइयां खाएं, बकरा न खाएं। मीठी ईद पर बकरा काटने की जरूरत नहीं। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले जब मैं मंगलवार को मंदिर गया तो देखा कि मंदिर के ठीक सामने मीट की दुकान खुली हुई थी। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा, इसलिए मैंने व्यापारियों से मंगलवार को मंदिरों के बाहर की दुकानें बंद करने का अनुरोध किया। उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और अब पटपड़गंज में मंगलवार को दुकानें बंद होने लगी हैं…हम चाहते हैं कि नवरात्रि के पवित्र व्रत के दौरान मंदिरों के सामने मीट की दुकानें बंद रहें। मैं इस बारे में डीएम को पत्र भी लिखूंगा। मैं अपनी विधानसभा में मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रखने की पूरी कोशिश करूंगा।

यह मीठी ईद है, बकरा ईद नहीं

वहीं बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा, नवरात्रि त्योहार की गरिमा को बनाए रखने के लिए मीट की दुकान बंद होनी चाहिए। अगर मीट शॉप मालिक मंगलवार को दुकान बंद करना चाहें तो मंगलवार को कर सकते हैं। बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा, खुले में मांसाहारी भोजन काटना, बेचना और पकाना बंद करना चाहिए। यह मीठी ईद है। बकरा ईद नहीं है। हिंदुओं की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। नवरात्रि के दौरान मांसाहारी/ मटन की खुले में बिक्री और खाना पकाना बंद करना चाहिए. एमसीडी, प्रवर्तन एजेंसियों को पत्र लिखा है।



जम्मू कश्मीर में भी बीजेपी ने उठाया मुद्दा

दिल्ली के बाद जम्मू कश्मीर में BJP ने नवरात्रि और मीट शॉप का मुद्दा उठाया है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा विधायक विक्रम रंधावा और अरविंद गुप्ता ने नवरात्रि के दौरान मीट और शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। भाजपा विधायकों का कहना है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रशासन को नवरात्रि के दौरान जम्मू-कश्मीर, खासकर जम्मू क्षेत्र में मीट और शराब की दुकानें बंद करने का आदेश लागू करना चाहिए।


यूपी-बिहार से दिल्ली पहुंचा मीट पर सियासत

बता दें कि मीट पर सियासत यह पहली बार नहीं हो रही है। यूपी की योगी सरकार में तो मटन पॉलिटिक्स जमकर चली है। पिछले वर्ष सासव महीने और शारदीय नवरात्रि में मटन दुकानों को बंद करने को लेकर जमकर राजनीति हुई थी। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भी मटन और मछली पॉलिटिक्स जमकर चली थी। नवरात्रि में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मछली खाने का वीडियो शेसर कर बीजेपी पर निशाना साधा था। हालांकि उनका ये दांव उल्टा पड़ गया था और राजद को लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। इससे पहले भी इस तरह के त्योहारी सीजन्स पर मीट और मीट की दुकानों को लेकर बीजेपी और हिंदूवादी नेताओं के द्वारा विरोध किया जा चुका है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments