कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से बवाल मच गया है। खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद की तुलना भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग से कर दी। उन्होंने अपने नाम का अर्थ बताते हुए कहा कि मेरा नाम मल्लिकार्जुन है तो मैं भी एक पवित्र ज्योतिर्लिंग हूं।
मैं एक लिंग हूं
भाजपा खड़गे के इस बयान को लेकर उनपर हमलावर हो गई है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि मैं हिंदू हूं और मेरा नाम मल्लिकार्जुन है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से मैं भी एक पवित्र लिंग हूं। मेरे पिता ने ऐसा नाम मुझे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाई लेकिन इस भाषण की क्लिप जैसे ही वायरल हुआ खड़गे निशाने पर आ गए।
Anti-Ram Congress has now started insulting Lord Shiva Listen to how from the stage, Kharge ji is calling himself one of the 12 sacred Lingams! Shocking
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) December 1, 2024
राम विरोधी कांग्रेस अब भगवान शिव का अपमान भी करने लगे
How low will Congress go to appease a vote bank
Sanatan Samapt to… pic.twitter.com/fYxcgXc7ZT
विनाश काले विपरीत बुद्धि
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि हिंदुओं की आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी का पुराना काम रहा है। पहले राम का अपमान करती थी और अब शिव का। उनके पोस्ट पर यूजर्स भी तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है विनाश काले विपरीत बुद्धि। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बूढ़ा सटक गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि इसी से इन्हें वोट नहीं मिलता और तब कहते हैं ईवीएम हैक है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments