Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

'अरे जलेबी, अपनी जाति तो बता रे': बीजेपी नेता ने चौराहे पर लगाया पोस्टर, राहुल गांधी पर कसा तंज


मध्यप्रदेश में जलेबी को लेकर सियासत जारी है। इसी कड़ी में हरियाणा में बीजेपी की जीत की खुशी पर बीजेपी नेता ने चौक पर पोस्टर लगाकर जलेबी की जाति ही पूछ दी है। पोस्टर में राहुल गांधी जलेबी बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने चाहते है। वो अक्सर एससीटी, दलित, ओबीसी की बात कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे है। वे सभी लोगों से जाति पूछते है तो मैंने जलेबी की जाति पूछ दी है। रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर लगे एक पोस्टर अपनी ओर सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है। बीजेपी नेता के द्वारा लगवाए गए पोस्टर में एक तरफ राहुल गांधी जलेबी बनाते हुए दिखाई दे रहे है तो दूसरी ओर लिखा हुआ है की 'अरे जलेबी अपनी जाति तो बता रे' इसके साथ ही बीजेपी नेता ने शहर की प्रतिष्ठित हरयाणवी जलेबी शाप में एक स्थानीय युवक को राहुल गांधी का मुखौटा पहनाया और जलेवी खिलाते हुए तंज कसा है।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments