दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा वायु व जल प्रदूषण के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है। नायब सैनी ने कहा कि दिल्ली सरकार को तथ्यों की जानकारी नहीं है और वह हमेशा से गुमराह करती चली आ रही है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि यमुना की सफाई के लिए अभी तक मिल चुके छह हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय राशि का दिल्ली सरकार ने क्या किया है। इस बारे में जवाब दिया जाना चाहिए।
'दिल्ली की सरकार केवल झूठ बोलती है'
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में पराली जलने की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ने की है। हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी का बीओडी लगभग दो-तीन एमजी प्रति लीटर है। करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर के जरिये दिल्ली को जाने वाले पानी का बीओडी शून्य के बराबर है।
नायब सैनी ने आतिशी पर बोला हमला
नायब सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से पूछा कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार है। केंद्र सरकार से यमुना साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को पिछले दो साल में ही यमुना एक्शन प्लान के तहत तीन हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
केंद्र से मिले पैसे का यमुना की सफाई में क्यों इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ, यह भी आतिशी को बताना चाहिए। सैनी ने कहा कि सरकारी पैसे से शीशमहल बनाना और जनता के मुद्दों को नजरंदाज करना आम आदमी पार्टी की आदत है।
झूठे बवंडर खड़े करती है आप- नायब सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठे बवंडर खड़े करने का काम करती है। लोगों के सामने इनका नकाब उतर चुका है। इनके द्वारा लगाए जाने वाले किसी भी आरोप को देश और प्रदेश की जनता जरा भी गंभीरता से नहीं लेती।
शपथ लेते ही एक्शन में हैं नायब सैनी
हरियाणा में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संकल्प पत्र के प्रमुख वादों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। नई सरकार के शपथ लेते ही 24 हजार नौकरियों के परिणाम जारी करने के वादे को पूरा करने वाले नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान के मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को योजनाएं तैयार करने को कहा है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments