Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कांग्रेस में कास्टिंग काउच? 'चमड़ी-दमड़ी' देखकर दिया जा रहा चुनाव टिकट, महिला नेता के आरोप से मचा हंगामा



हरियाणा चुनाव में कांग्रेस पर 'चमड़ी-दमड़ी' देखकर टिकट बांटने का आरोप लगा है और यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि खुद पार्टी की महिला नेता की तरफ से आया है. कांग्रेस के लिए ये दूसरा मौका है, जब किसी महिला नेता ने इस तरह का सनसनीखेज आरोप पार्टी पर मढ़ा है.


इससे पहले, केरल की कांग्रेस नेता सिमी रोज़ बेल ने पार्टी में 'कास्टिंग काउच' का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया.

लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस मुसीबत में है क्योंकि हरियाणा से दो बार की विधायक शारदा राठौड़ ने भी यही आरोप दोहराया. उनका आरोप है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के टिकट "चमड़ी और दमड़ी" के आधार पर बांटे जा रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है और शहज़ाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पूछा है कि क्या लड़की हूं ब्रिगेड, प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ कहेंगी या सिमी की तरह उन्हें भी बर्खास्त कर देंगी?


एक दिन पहले, भाजपा के अमित मालवीय ने भी शनिवार को दावा किया कि हरियाणा से दो बार की विधायक शारदा राठौड़ ने कांग्रेस में 'कास्टिंग काउच' के प्रचलन के आरोप को दोहराया है. ऐसा ही एक मामला केरल से आया था, जहां कांग्रेस नेता सिमी रोज़ बेल को पार्टी से 'कास्टिंग काउच' का आरोप लगाया था और बाद में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था. उन्होंने आगे कहा, "अब हरियाणा से दो बार विधायक रहीं शारदा राठौड़ ने भी यही आरोप दोहराया है। उनका आरोप है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के टिकट 'चमड़ी और दमड़ी' के आधार पर बांटे जा रहे हैं." हालांकि, मालवीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राठौड़ सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए नहीं सुनाई दे रही हैं.


2000 की शुरुआत में अपना करियर शुरू करने वाली शारदा राठौड़ ने 2005 और 2009 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर बल्लभगढ़ सीट जीती थी. हालांकि, उन्हें 2014 और 2019 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिला और भाजपा के मूलचंद शर्मा दोनों चुनावों में विजयी रहे. चूंकि भाजपा ने शर्मा को इस सीट से फिर टिकट दिया है, इसलिए उनके खिलाफ शारदा राठौड़ के चुनाव लड़ने से यहां का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है. राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि शारदा राठौड़ की इस क्षेत्र के लोगों पर पकड़ है.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments