Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गरीब लोगो का ब्रेन वाश कर ईसाई मशीनरी करवा रही धर्म परिवर्तन ।


उत्तर प्रदेश के बरेली में ईसाई मिशनरी काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. एक बार फिर से क्रिश्चियन मिशनरीज पर हिंदुओं को ईसाई बनाने की साजिश करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. अब एक और मामला सामने आया है बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिंह गौटिया गांव से जहां भोले-भाले गरीब तबके के लोगों का मतांतरण करने की कोशिश की जा रही थी.

सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की जहां कुछ क्रिश्चियन रिलीजन की किताबें और कुछ ग्रामीण लोग पुलिस को मिले. इसकी शिकायत हिंदू संगठनों ने पुलिस से की थी.

हिंदू संगठनों की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक मकान पर दबिश दी जहां पर गुप्त तरीके से गरीब गांव वालों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था. हिंदू संगठनों के आरोप हैं कि पैसों का लालच देकर गरीब लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. पुलिस को मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें और बाइबिल मिली. मकान के अंदर कई बच्चे और महिलाएं भी मिली हैं.

पुलिस ने पादरी को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज कर पूछताछ पूछताछ की जा रही है. दो दिन पहले ही इज्जतनगर में भी पुलिस ने ईसाई मिशनरी के द्वारा किए जा रहे धर्म परिवर्तन के आयोजन पर छापा मारा था. हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि ईसाई मिशनरी के द्वारा गरीब तबके लोगों का ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. बाद में स्थानीय पुलिस ने बहेड़ी के गांव गौटिया में छापा मारा. घर के अंदर तमाम महिलाएं पुरुष और बच्चे गरीब तबके के मिले हैं.

बता दें कि पिछले दिनों भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें प्रेमनगर क्षेत्र में भी इसी तरह के धर्म परिवर्तन को दिखाया गया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पादरी के खिलाफ धर्मपरिवर्तन का मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा था. वही इस पूरे मामले पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं. एसएसपी ने भी एक टीम बनाई है. जो धर्मपरिवर्तन मामलों की जांच कर रही है. वहीं दो दिन पहले इज्जत नगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने छापा मारा था. पुलिस पादरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और हर पहलू पर जांच कर रही है।

वहीं पूरे मामले में थाना बहेड़ी के सीओ ने जानकारी देते हुई बताया कि धर्मपरिवर्तन के लिये दुष्प्रेरित करने की सूचना पर, प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया हैं और एक युवक को गिरफ्तार किया हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments