Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली



अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

यूपी के लखनऊ में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया. जांच से पता चला कि मृतक की लड़की से दोस्ती थी। लड़की ने मृतक को प्यार के जाल में फंसाया, उससे पैसे की मांग की और पैसे नहीं देने पर धमकी दी। इसके अलावा एक बार तो लड़की ने मृतक को रेप के आरोप में जेल भी भेज दिया था.

विस्तार 


लखनऊ के सैरपुर थाना इलाके के होटल ड्रिप इन में एक कारोबारी ने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने से तंग आकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कारोबारी ने लिखा है कि अगर मौत के बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. 

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर के रहने वाले मनोज सोनी पेशे से व्यवसायी थे. उनकी लखीमपुर में दुकान थी, जहां उनकी जान पहचान एक युवती से हुई जोकि सीतापुर की रहने वाली है. युवती ने मनोज का नंबर लिया और उसे नंबर पर कॉल करने लगी. इसके बाद धीरे-धीरे युवती ने मनोज सोनी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दोनों आपस में करीब आ गए. धीरे-धीरे युवती मनोज से पैसे की मांग करने लगी और पैसा न मिलने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी. इतना ही नहीं उसने एक बार रेप के आरोप में मनोज को जेल भी भिजवा दिया था.  

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments