Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

इसे कहते है मर्यादा में रहकर इंजॉय करना । इस जोड़े के डांस को मिल रही तारीफ ।



अश्लील डांस कर कई लोग सोशल मीडिया पर फेमस हो चुके हैं। अश्लील डांस के वीडियो की भरमार है। कई तो ऐसे हैं जो सार्वजनिक जगहों पर ऐसे डांस कर वीडियो रिकॉर्ड कर देते हैं, जिन्हें किसी तरह से सभ्य नहीं कहा जा सकता।


वीडियो में कपल किसी फक्शन में डांस कर रहा है। 'तुमसे मिले दिल में उठा दर्द जरा सा' गाने पर कपल के डांस को कई लोग दूर खड़े होकर देख रहे हैं। कपल के डांस को देखकर लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं मर्यादा में रहकर एन्जॉय करना। कपल के डांस को देखने के बाद वहां मौजूद कई लोगों ने पैसों की बारिश कर दी।

लाखों लोग देख चुके हैं ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। अधिकतर लोगों ने कपल के डांस की तारीफ की है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि किसी के ऊपर नोट उड़ाए जाने से भी मर्यादा भंग होती है। वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

इसको ही कहते हैं, मर्यादा में रहकर Enjoy करना।🌸❤️ pic.twitter.com/SgIpm0GoWQ

— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) July 13, 2024



एक ने लिखा कि मर्यादा, माहौल और अपनी सोच पर निर्भर करता है, इसमें वातावरण की अहम भूमिका होती है। वातावरण का मतलब परिवार, रिश्तेदार, दोस्त और वह समाज है, जिसके साथ उठना-बैठना होता है। एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर मैंने पहला ऐसा वीडियो देखा जो बेहद क्यूट लग रहा है। एक ने लिखा कि मुझे इन दोनों का डांस बेहद प्यारा लगा।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि डांस के दौरान किसी पर पैसे उड़ाना, एक घटिया काम है। पैसे उड़ाने वाले लोगों को मर्यादा सिखाए जाने की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि डांस करने वालों पर नोट उड़ाना कोई मर्यादा का काम है। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि इंटरनेट पर फैली अश्लीलता के बीच इस तरह के साधारण डांस को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments