कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगह हंगामे और मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं। नाराज कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट के कई वीडियो वायरल हैं। इसी बीच अब मेरठ का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कांवड़िये एक कार तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ियों ने जब कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी तो उसमें सवार तीन लोग निकलकर भाग गए। एक शख्स उनकी पकड़ में आ गया, जिसकी खूब पिटाई हुई। मामले की सूचना पाकर पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और एक शख्स की पिटाई हो चुकी थी।
कांवड़ियों ने आरोप लगाया है कि कार में चार लोग सवार थे, गलत दिशा से गाड़ी चला रहे थे। हम लोग सामने आ रहे हैं, फिर भी ठोकर मार दी। हम लोग इतनी दूर से आ रहे हैं कि पैरों में छाले पड़ गए हैं। सारी मेहनत बर्बाद कर दी है। कांवड़ यात्रा में शामिल एक शख्स ने बताया कि कार ने एक की कांवड़ खंडित कर दी तो दूसरे को ठोकर मार दी।
मेरठ में कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, रॉन्ग साइड आ रही कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर,कांवड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी और कार सवार मुस्लिम युवकों को पीटा
— shalu agrawal (@shaluagrawal3) July 26, 2024
Live तोड़फोड़ pic.twitter.com/aY20eiJ4pC
कांवड़ियों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तमाम लोगों की मिली जुलीं प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले यूपी के संभल में कांवड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई थी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने डीजे बजाने का विरोध किया तो कहासुनी हुई थी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे, डंडे और पत्थर चले थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया था।
मेरठ में जिन कांवड़ियों ने जिस कार पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया, उस कार में बैठे युवक 'दूसरे' समुदाय से थे। जिसमें से एक युवक को कांवड़ियों ने बेरहमी पीटा, उसके कपड़े तक फाड़ दिए। दो युवकों ने भागकर जान बचाई। @dgpup साहब क्या @Uppolice एक्शन लेगी? pic.twitter.com/wgxat0z0U4
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) July 26, 2024
इससे पहले मुजफ्फरनगर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। इस घटना में कांवड़ियों ने मिलकर एक ढाबे में जमकर तोड़ फोड़ की। तब भी कांवड़ियों ने आरोप लगाया था कि उनके एक साथ को कार चालक ने ठोकर मार दी थी, इसके बाद विवाद बढ़ गया था।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments