Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अम्बाला में निर्दई फोजी, अपने ही परिवार के 5 लोगो को उतारा मौत के घाट ।



हरियाणा के अंबाला से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसने इन सभी के शवों को जलाने की कोशिश की.


यह मामला अंबाला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर रानी के पास के गांव रतो का है. रिटायर्ड फौजी ने रात के समय अपने ही छोटे भाई के परिवार पर हमला बोल दिया. पांच लोगों की हत्या करने के बाद उसने सभी से शव जलाने की कोशिश भी की. घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक खुद रात के 3 बजे ही मौके पर पहुंचे. अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल भेजा गया.

हत्या करने के बाद की जलाने की कोशिश

बताया गया है कि आरोपी भूषण ने अपने भाई, अपनी भाभी, 6 महीने के भतीजे, 5 साल की भतीजी और अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. भूषण के पिता ने इस सबका विरोध किया तो अपने पिता को भी लहूलुहान कर दिया. इतना ही नहीं, उसने एक और भतीजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जान गंवाने वालों में भूषण के भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और भतीजे मयंक (6 महीने) के रूप में हुई है. फिलहाल यह नहीं पता चला है कि इस शख्स ने अपने ही परिवार के लोगों को क्यों मार डाला.

भूषण के पिता ओमप्रकाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, उसकी भतीजी की हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने सभी के शवों को अभी के लिए मोर्चरी में रखवाया है. आशंका जताई जा रही है कि जमीन के विवाद में आरोपी ने अपने परिवार को खत्म कर दिया. हालांकि, अभी पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिशों में लगी हुई है.


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments