Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, न घर मिला न दुल्हन




बारात लेकर पहुंचा दुल्हा, न घर मिला न दुल्हन

यूपी के उन्नाव से एक लूटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. दरअसल उन्नाव से बैंड बाजे के साथ जब बाराती लखनऊ के हासिमपुर गांव पहुंचे तो यहां न दुल्हन मिली और न घर. रात भर दूल्हा बारातियों के साथ सुसराल खोजता रहा और सुबर वापस लौट गया. जिसके बाद दूल्हे ने थाने में तहरीर दी है. दूल्हे ने बताया की युवती से पिछले चार से प्रेम प्रसंग था. 



शनिवार को दूल्हे ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी है। सोनू न आरोप लगाया कि युवती ने जरूरत बताकर चार साल में उसने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। बातों में आकर रुपये देता गया। उसे नहीं पता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो रहा है| युवती के साथ उसके पिता भी अक्सर फोन कर शादी करवाने की बात कहते थे।


चंडीगढ़ में शादी हुई थी तय

उन्नाव के औरास दलेलपुर निवासी सोनू के मुताबिक चार वर्ष पहले उनकी मुलाकात चंडीगढ़ में काजल नाम की युवती से हुई थी। उसने अपना घर लखनऊ के रहीमाबाद का हासिमपुर गांव बताया था। धीमे-धीमे दोनों की बीच प्रेम प्रसंग हो गया। अक्सर उससे बात होने लगी। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कुछ समय पहले काजल ने अपने पिता शीशपाल से बात करवाई। उसके पिता ने फोन पर ही 11 जुलाई को शादी की तारीख तय कर दी। 11 जुलाई को बारात लेकर बताए गए पते पर पहुंचे तो पता लगा कि इस नाम से यहां कोई नहीं रहता है। थाना प्रभारी रहीमाबाद के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है।


एक दिन पहले तक दूल्हन से हुई बात फिर फोन बंद 

सोनू के मुताबिक 10 जुलाई की रात में काजल से उसकी बात हुई थी। उसने बताया था कि शादी की तैयारी पूरी हो गई है। रिश्तेदार घर पर आ गए हैं। शादी के पहले कई कार्यक्रम होने हैं। अब बारात लेकर आना फोन पर बात नहीं हो पाएगी। गुरुवार को रहीमाबाद बारात लेकर पहुंचने पर फोन किया तो वह स्चिव ऑफ था।




⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments