Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

माता वैष्णो देवी के सार्धालुओ पर हुए आतंकी हमले की निंदा में अंबाला में बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम DC को दिया ज्ञापन ।



माता वैष्णो देवी के सार्धालुओ पर हुए आतंकी हमले को लेकर आज अंबाला में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अंबाला DC को महामहिम राष्ट्रपति के नाम  ज्ञापन देकर आतंकियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की ।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की उनका अनुरोध है कि महामहिम राष्ट्रपति जी केंद्र सरकार पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाही करने का दबाव बनाए ताकि इन आतंकवादियों को अपनी करनी की सजा मिल सके और ऐसी सजा मिले के आगे से कोई आतंकी ऐसा घिनौना काम करते हुए डरे।

विश्व हिंदू परिषद के मंत्री अजैब सिंह राणा जी ने बताया कि आतंकियों की ये घटना घोर निंदनीय है । आज देश भर में बजरंग दल इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और आतंकवाद का पुतला भी जलाया जा रहा है । हमारी मांग है कि आतंकवाद को कड़े कदम उठा कर जड़ से खत्म किया जाए ।

नगर सयोजक रितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि घोर आश्चर्य की बात है कि हमास पर रोने वाले अपने देश के कलाकार , राजनेता, पत्रकार और बुद्धिजीवी आज इस मामले में चुप है जिससे उनके दोगले स्वभाव का पता चलता है । रितेंद्र राणा के अनुसार हिंदू को खुद जागना होगा तभी वो अपनी सुरक्षा कर पाएगा । अगर आप भेड़िए के बच्चे को खिला पिला कर ,प्यार देकर भी अपने घर पर रखोगे तो एक दिन वो ही भेड़िया आपको और आपके बच्चो को खा जायेगा । 

रितेंद्र राणा ने कहा कि आतंकवाद और उनका साथ देने वाले लोग भी भेड़िए की तरह है और ये भेड़िए एक दिन हिंदू समाज को खा जाने की फिराक में है । हमारा अनुरोध है की सरकार की तरफ से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उड़ाया जाए ।

इस दौरान संगठन के जो सदस्य मौजूद रहे उनमें केडी शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रितेंद्र राणा, रमन सैनी नगर संयोजक बजरंग दल कमलजीत सहगल जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद, ज्ञानचंद शर्मा नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद, गोपी भोला, सोनू बजरंगी, संदीप सचदेवा मनोनीत पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता, रंजीत विश्वकर्मा सोहनलाल अजब सिंह राणा रवि राणा सनी सोनकर । 

सभी की एक ही मांग थी की केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments