Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

300 रुपये का आभूषण 6 करोड़ रुपये में बेचा



राजस्थान की राजधानी जयपुर में अमेरिकी महिला पर्यटक से ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक आभूषण की दुकान के मालिक पर 300 रुपये के आभूषण 6 करोड़ रुपये में बेचने का आरोप है।बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, पीड़ित अमेरिकी पर्यटक चेरिश हैं, जिन्हें धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने अमेरिका में भारतीय आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई।शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मालिक राजेंद्र सोनी और उनके बेटे गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया। पिता-पुत्र फरार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, चेरिश ने जयपुर यात्रा के दौरान जौहरी बाजार स्थित सोनी की दुकान से आभूषण लिए। उनको आभूषण की सत्यता का प्रमाणपत्र भी जारी किया गया।चेरिश को अप्रैल में जब आभूषण नकली होने की जानकारी मिली तो वह अमेरिका से जयपुर आईं। उन्होंने दुकानदार से नाराजगी जताई तो उसने उल्टा चेरिश पर झूठा मुकदमा दायर कर दिया।निराश चेरिश ने अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी, जिनकी मदद से जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जांच

आरोपी ने जयपुर में 3 करोड़ का फ्लैट खरीदा

अमेरिकी दूतावास की मदद से जयपुर पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी और उसके बेटे ने मिलकर जयपुर के सी-स्कीम इलाके में 3 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है।दोनों ठगी को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। दूसरी तरफ, पुलिस ने सत्यता का प्रमाणपत्र जारी करने वाले नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। मामले की जांच जारी है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments