Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

दिल्ली में आ गया बहुत बड़ा संकट ।


राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, इस बीच जल संकट भी सामने आ गया है. दिल्ली के जिन क्षेत्रों में दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती है, वहां अब एक बार ही की जाएगी। रोहिणी, बेगमपुर, इंद्र एन्क्लेव, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित पाकेट-8,16,12,11 व 18, बेगम विहार, बेगमपुर, बेगमपुर गांव, राजीव नगर व कैलाश विहार में पानी की दिक्कत है। सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी व जहांगीरपुरी के कुछ हिस्से में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं इस कमी से लोग परेशान हैं.


दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है. गर्मी के साथ ही दिल्ली के लोग भारी जल संकट का भी सामना कर रहे हैं.  यहां लोगों तक टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है. इसी बीच पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. 12 बजे मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज बैठक करेंगे. इस बैठक में मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments