Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Sonipat Breaking 13 अप्रैल से गायब रिटायर फौजी का शव दुकान में रखें फ्रीजर में मिला ।


हरियाणा के सोनीपत में रिटायर्ड फौजी की फ्रीजर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी वीरेंद्र 13 अप्रैल से गायब था और उसके परिजनों ने 15 अप्रैल को खरखोदा थाना में अपरहण का मामला दर्ज करवाया था.

जानकारी के मुताबिक गांव रोहणा निवासी गीता ने 15 अप्रैल को अपने पति वीरेंद्र (50) की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पति 13 अप्रैल को घर से एनएच-334बी के पास अपनी दुकान पर गए थे. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे और जब दुकान पर जाकर देखा तो दुकान भी बंद थी. इसके बाद अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

फ्रीजर में रिटायर्ड फौजी का शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया. मंगलवार रात को वीरेंद्र का बेटा अपने चाचा के साथ दुकान पर बाइक लेने गया तो डीप फ्रीजर से बदबू आ रही थी. इसके बाद उसने फ्रीजर खोला तो अंदर पिता की लाश देकर उसके होश उड़ गए. इसके बाद उसने परिजनों व पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश ने बताया कि 13 अप्रैल को गांव रोहणा निवासी वीरेंद्र लापता हुआ था और उसके बाद परिजनों ने 15 तारीख को अपहरण का मामला दर्ज करवाया. बाद बीती देर रात उसकी दुकान के डी फ्रीज से ही उसका शव बरामद हुआ. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments