एएनआई से एक खास बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोदी सरकार के कार्यकाल, पाकिस्तान, पीओके, आतंकवाद, कांग्रेस और आपातकाल से लेकर लोकतंत्र और विपक्ष के तानाशाह वाले आरोपों के मसले पर खूब बोले. उन्होंने इस बातचीत में 1975 के आपातकाल की एक भावुक कर देने वाली अनकही कहानी का भी खुलासा किया.
पीओके भारत का था और हमेशा रहेगा- राजनाथ
राजनाथ सिंह ने इस बातचीत में खुलासा किया कि वो आपातकाल के विरोध में नारे लगाते थे. देश के नागरिकों को जागरूक करने का काम करते थे कि आपातकाल किस प्रकार देश के लिए घातक है लेकिन जेल में डाल दिया गया. इसी के साथ उन्होेंने कहा कि ताज्जुब है कि आज वो लोग हमारे ऊपर तानाशाह होने का आरोप लगाते हैं.
रक्षा मंत्री ने इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की भरपूर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत सरकार के दौर में एक इंच जमीन पर भी किसी ने कब्जा नहीं किया और ना ही हम किसी को कब्जा करने देंगे. वहीं पीओके के मसले पर रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके भारत का था और हमेशा रहेगा.
आतंकवाद पर पाक भारत से ले मदद- रक्षा मंत्री
इस बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद से निपटने के मसले पर पाकिस्तान को मदद की पेशकश भी की. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म कर सकने में सक्षम नहीं है तो वह इस संबंध में भारत से मदद लेना चाहे तो हम सहयोग करने को तैयार हैं. रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करना चाहता है तो हम इसका भी जवाब देने के लिए तैयार हैं.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments