केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए खाली रखी गईं कुर्सियां
रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली आयोजित की गई. इस रैली में इंडी गठबंधन ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया. इसके साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इंडिया ब्लॉक की ओर से जेल में बंद आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए रैली के मंच पर दो कुर्सियां खाली रखीं.
रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के दौरान मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए दो कुर्सियां खाली रखी गईं. केजरीवाल और सोरेन अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं. ‘उलगुलान न्याय महारैली’ का आयोजन मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने किया है. बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सोरेन का ‘मास्क’ लगाए नजर आए.
सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था. ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था।
मंच पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल के लिए कुर्सियां खाली रखी गईं. रैली के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मंच पर बैठी थीं. रैली में उपस्थित लोगों ने ‘जेल के ताले टूटेंगे, हेमंत सोरेन छूटेंगे’ जैसे नारे लगाये.
झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद भीषण गर्मी का सामना करते हुए कार्यकर्ता उलगुलान न्याय महारैली के लिए एकत्र हुए. कल्पना और सुनीता के अलावा, झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता रैली में शामिल हुए.
रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली में कुल 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया. रैली के मद्देनजर राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments