Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गाय को लात मारने की ऐसी सजा कि युवक को नानी याद आ गई , देखे वीडियो ।


कई लोग पशुओं को बेवजह परेशान करते हैं। ऐसे में पशु भी कई बार आक्रामक हो जाते हैं और वे पलटवार करते हुए हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने गाय को लात मारी।

गाय को मारी लात और:
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मोहल्ले की गली में रस्सी से बंधी हुई एक गाय खड़ी है। उस गाय की रस्सी एक व्यक्ति ने हाथ में पकड़ी हुई है। वह व्यक्ति गाय की रस्सी को खींच रहा है और दूसरा आदमी गाय के पास खड़ा है। इसके बाद वह शख्स गाय को लात मारता है। इसके बाद भी जब गाय अपनी जगह से नहीं हिलती तो गाय को जोर से लात मारने के बाद शख्स आक्रामक रूप से गाय की पूंछ को अपने हाथ में घुमाता है।


गाय ने कर दिया शख्स पर हमला:
जब शख्स ने गाय को लात मारी और फिर उसकी पूंछ घुमाने लगा तो गाय को भयंकर गुस्सा आ गया। इसके बाद भी गाय बचने के लिए भागने की कोशिश करती रही लेकिन जब शख्स उसे लगातार परेशान करता रहा है तो गाय ने गुस्से में उस शख्स पर पलटवार कर दिया। गाय ने उस शख्स को अपने सींगों से मारा। वहीं दूसरा आदमी उसे रस्सी से नियंत्रित करने में विफल रहता है। गाय फिर गुस्से में उस आदमी को नीचे गिराकर अपने पैरों से मारा। गाय आक्रामक होकर उस शख्स पर टूट पड़ी। इसके बाद गाय ने उस शख्स को सीढ़ियों और कंक्रीट की गली में घसीटा और पैरों से मारा। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की बुरी हालत हो गई। उसे बहुत चोटें आईं।

वायरल हुआ वीडियो:
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कई लोगों ने इसे 'इंस्टेंट कर्मा' बताया। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'जैसा करोगे वैसा भरोगे।' वहीं एक यूजर का कहना है कि "बहुत अच्छा किया। गाय को लात मारी, जिसका फल उसे उसी वक्त मिल गया।'

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments