अरुण वर्नेकर ने अपनी उंगली काटने के बाद खून से दीवार पर अपनी मन्नत भी लिखी। उन्होंने अपने घर की दीवारों पर खून से लिखा कि मां काली माता, मोदी बाबा का रक्षा करो।
पीएम के कट्टर फैन हैं अरुण
अरुण ने दीवार पर यह भी लिखा था कि 'मोदी बाबा' तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। दीवार पर 'मोदी बाबा सबसे महान' भी लिखा हुआ देखा गया। मीडिया से बात करते हुए अरुण वर्नेकर ने कहा कि पीएम मोदी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद ही 'चीन और पाकिस्तान के कारण होने वाली परेशानियां खत्म हो गई हैं।'मां के साथ रहते हैं अरुण
मोदी के फैन ने कहा, 'पहले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों और सैनिकों की मौत की खबरें आती थीं, लेकिन अब क्षेत्र शांतिपूर्ण है। देश के विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है।' अरुण वर्नेकर पहले मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। वर्तमान में, वह कारवार शहर में रहते हैं और अपनी वृद्ध मां की देखभाल करते हैं। वह अविवाहित हैं। अरुण ने इससे पहले 2019 के आम चुनाव के दौरान भी अपनी उंगली काटने की कोशिश की थी।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments