मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना टूण्डला प्रभारी अनुज कुमार ने पुलिस टीम के साथ सूचना पर अभियुक्त रवि पुत्र अशोक निवासी छिकाऊ थाना पचोखरा को किशन होटल के पीछे पुराना पशु हाट में बने खण्डहर टूण्डला से गिरफ्तार किया है।
मौके से चार तमंचे 315 बोर, एक पौनिया 315 बोर, दो अधबना तमंचा 315 बोर, तीन नाल छोटी बड़ी 12 बोर, तीन नाल छोटी बड़ी 315 बोर, सात छोटी बड़ी रेती, दो छोटी बड़ी रेती नाल, चार छोटी बड़ी छैनी, एक कारतूस 315 बोर जिंदा, चार आरी पत्ता बड़े आदि सामान बरामद किया है।
अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि चुनाव का समय नजदीक आने पर देशी कट्टों की मांग बढ़ जाती है और आगामी चुनाव में तमंचे ऊंचे दामों में बेचने के लिए असलहे बनाकर बेचता है। वह पहले भी जेल जा चुका है। अपनी मौज मस्ती के लिए रुपये कमाने के लिए यह अवैध काम करता है। एक तमंचा बनाने में 500 रुपये का खर्च आता है और वह इसे चार हजार से पांच हजार रुपये में बेचता है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments