दिल्ली सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि जेल में केजरीवाल की धीरे-धीरे हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाई शुगर की वजह से वह बार-बार इन्सुलिन की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शुगर लेवल बढ़े रहने से नसों, किडनी, लीवर, आंखों और दिल पर ऐसा प्रभाव पड़ता है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'आपकी किडनी फेल हो गई तो हो गई, कोई एलजी वीके सक्सेना किडनी वापस नहीं दे सकता है केजरीवाल को। ना आप उनका लीवर ठीक कर सकते हैं। यदि अंधे हो गए तो आप उनकी आंखें नहीं ला सकते हैं वापस। सीधा-सीधा खुल्लम खुल्ला मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि साजिश रची जा रही है कि केजरीवाल की हत्या की जाए। केजरीवाल को स्लो डेथ दी जा रही है। धीरे-धीरे हत्या की जा रही है अरविंद केजरीवाल की।'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल को जेल में खत्म करने की बड़ी साजिश है। मल्टी ऑर्गन डैमेज हो जाए। अलग-अलग अंगों में परेशानी हो जाए। जब 2-4 महीने बाद केजरीवाल बाहर निकलें तो कभी किडनी, कभी लिवर और कभी हार्ट का इलाज करवा रहे हों और सदा-सदा के लिए अस्पताल घूमते रहें और धीरे-धीरे मर जाएं। यह पूरी साजिश है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बार-बार इन्सुलिन की मांग कर रहे हैं लेकिन जेल प्रशासन उनकी मांग को स्वीकार नहीं कर रहा है।
सौरभ भारद्वाज ने यह स्वीकार किया कि केजरीवाल ने जेल में आम खाया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि घर में भी हम शुगर होते हुए मां-बाप को आम खाने के लिए देते हैं और कहते हैं कि इन्सुलिन ले लेना। उन्होंने कहा, 'आम खाया उन्होंने (केजरीवाल) छह तारीख को, सुन ले एलजी कान खोल के। घर के लोग भी खाते हैं आम। जिनको डायबिटीज होता है, देते हैं हम अपने मां-बाप को। खा लो पापा, एक आम खा लो क्या हो जाएगा, इन्सुलिन ले लेना। छह तारीख को आम खाया है, 12 तारीख को 320 शुगर हो जाएगी अरविंद केजरीवाल की। बदतमीजी कर रहे हैं सारे के सारे लोग मारना चाहते हैं।'
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments