Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने जा रहा था अंकित , AAP कार्यकर्ताओं ने चाकू से मार डाला, 6 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज ।


पंजाब के जालंधर में AAP कार्यकर्ता करण मल्ली ने अपने साथियों सहित अंकित नाम के युवक को चाकुओं से गोद डाला। घटना में अंकित की गर्भवती पत्नी भी घायल हैं।

पंजाब के जालंधर जिले में एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है।

युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार किए गए जिससे उसकी आँतें तक बाहर आ गईं। हमले में मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल हो गईं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता करण मल्ली और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। घटना रविवार (14 अप्रैल 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जालंधर के बस्ती शेख मोहल्ले में पड़ने वाले चाय आम की है। 26 वर्षीय मृतक का नाम अंकित जंबा है। वह प्लास बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक था। 4 साल पहले अंकित की शादी मनीषा से हुई थी। मनीषा 4 माह की गर्भवती थी। रविवार को अंकित बाइक से अपनी पत्नी का इलाज करवाने अस्पताल जा रहा था। इसी बीच चाय आम के पास उसकी बाइक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करण मल्ली ने रोक ली। करण के साथ 5 अन्य शामिल लोग बताए जा रहे हैं।

अंकित द्वारा बाइक रोकते ही इन सभी ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए। अंकित के पेट, पीठ और सिर में चाकू घोंपे गए। घटनास्थल पर मौजूद मनीषा ने अपने पति को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहीं। इसी बीच बचाव में मनीषा भी घायल हो गईं। हमलावरों ने अंकित पर कुल 17 वार किए। 5 मिनट तक लगातार अंकित पर वार करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। हमले के दौरान अंकित की पत्नी लोगों से मदद माँगती रही लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस ने अंकित को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित की पत्नी मनीषा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने करण मल्ली, सोनू, अजय और सन्नी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सभी पर हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

हत्या के पीछे आरोपितों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया गया कि लगभग ढाई साल पहले अंकित जंबा और करण मल्ली में किसी बात को ले कर झगड़ा हुआ था। तब, अंकित ने करण के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज करवाई थी। उस समय अंकित पर हमला करने में कुछ निहंग भी शामिल थे। हालाँकि पुलिस ने करण की भी तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया था। इस मामले में अंकित जंबा को भी जेल भेजा गया था। मनीषा का कहना है कि तब से करण उनके पति को मारने की लगातार कोशिशें कर रहा था। इस की सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक के भाई मनी ने आरोप लगाया है कि हमलावर करण आपराधिक सोच का है जो जालंधर के मल्ली इलाके में नशे का कारोबार करता है। अंकित की हत्या के बाद उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के घर वालों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। तनाव को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिलहाल अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments