Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Gurgaon में खुद झूल रहे हैं लड्डू गोपाल: भक्त इसे श्रीकृष्ण का चमत्कार मान रहे हैं.



हरियाणा के गुरुग्राम के एस्सल टॉवर में श्रीकृष्ण अपनी लीला दिखा रहे हैं। जहां वासुदेव कृष्ण पिछले 3 दिनों से लगातार झूल रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना। यहां रहने वाले इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मनीष टंडन का दावा है कि उनके घर पर स्थापित लड्‌डू गोपाल का झूला अपने आप ही चल रहा है और लड्‌डू गोपाल झूला झूल रहे हैं।


एस्सल टॉवर के एमरल्ड कोर्ट डी-301 निवासी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक मनीष टंडन की माने तो 13 साल पहले उन्होंने अपने घर मे लड्डू गोपाल के विग्रह में विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा की थी। तब से लड्डू गोपाल उनके परिवार का हिस्सा हैं और वह सिर्फ जन्माष्टमी पर ही झूला झुलाते हैं, लेकिन मंगलवार को जब उन्होंने मंदिर में देखा तो लड्डू गोपाल का झूला अपने आप ही चलने लगा। पहले तो उन्होंने इसकी वजह कोई साइंटिफिक लगी और हाथ से रोकने पर झूला रुक गया, लेकिन हाथ हटाते ही फिर झूला फिर चलने लगा तो इस चमत्कार को वह रात ढाई बजे तक देखते रहे और पूजा अर्चना करते रहे।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments