Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बवाल, DSP को लगी चोट , पढ़े पूरी खबर ।



दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मच गया है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में AAP के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं।


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे। जैसे ही आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा और लोकसभा प्रत्याशी कुरुक्षेत्र सुशील गुप्ता के पहुंचने से लोगों में जोश बढ़ गया। कार्यकत्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़ाना शुरू किया तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्त्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान आप नेता अनुराग ढांडा के सिर में चोट लगी है। उनके सिर से खून बह रहा है। AAP के प्रर्दशन के दौरान में DSP घायल बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रर्दशन के दौरान कुरुक्षेत्र में डीएसपी राम कुमार घायल हो गए है।



पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दोनों मंत्रियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे। उन्होंने कहा पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ चट्टान के साथ खड़ी है।



⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments