Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सनातन धर्म को प्रणाम ! रंग पंचमी पर जुटी लाखों की भीड़ ने एंबुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video



मध्य प्रदेश के इंदौर में धूम-धाम के साथ रंगपंचमी समारोह मनाया गया। लाखों की भीड़ में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। सुबह से ही लोग जगह-जगह रंगपंचमी पर रंगों से सराबोर नजर आए।


इंदौर से एक बेहद ही खूबसूरत और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी श्रद्धालु एकजुट होकर एक एम्बुलेंस का रास्ता दे रहे हैं।

इंदौर में रंगपंचमी के दौरान सड़क पर लाखों श्रद्धालु थे। इसी दौरान एक एम्बुलेंस लोगों के बीच आ जाती है। एम्बुलेंस में मरीज को देख श्रद्धालुओं ने रास्ता देना शुरू किया। जैसे-जैसे एम्बुलेंस आगे बढ़ने लगी, देखते ही देखते लाखों लोगों की भीड़ रास्ता देते हुए चली गई। लोगों की भीड़ ने समय पर एम्बुलेंस को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपने बीच से जगह देकर उसे आगे रवाना किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।


उज्जैन में भी रंगपंचमी की धूम

इंदौर के साथ ही उज्जैन में भी रंगपंचमी समारोह मनाया गया। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के वक्त गुलाल उड़ाए जाने के दौरान लगी आग से 14 लोगों के झुलसने की घटना से सबक लेते हुए, प्रशासन ने कई इंतजाम किए थे। इनमें रंगपंचमी पर मंदिर में केवल हर्बल रंग को अनुमति दिए जाने के साथ ही भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं की तादाद नियंत्रित किया जाना शामिल रहा।

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह बताया, 'होली के साथ ही रंगपंचमी पर भी महाकालेश्वर मंदिर में रंगों का त्योहार मनाया जाता है। रंगपंचमी पर मंदिर परिसर में किसी भी श्रद्धालु को बाहर से रंग लाने की अनुमति दी गई। भोर के समय होने वाली भस्म आरती के दौरान रंग पंचमी पर श्रद्धालुओं की तादाद को नियंत्रित किया गया।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments