यूपी के अंबेडकर नगर से एक सएक युवती के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई कर घंटों तक बंधक बनाए रखा। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, बंधक बनाकर मारपीट, गाली गलौज व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ये घटना हंसवर थाना क्षेत्र का है। एक युवती शनिवार सुबह साइकिल से हीरापुर बाजार में कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि मुंडेरा गांव के पास पहुंचते ही रास्ते में पहले से मौजूद आमिर, फैज, फराज उर्फ नियाज ने उसे रोक लिया। फैज और फराज जबरदस्ती युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से दूर सूनसान जगह फराज के ट्यूबवेल पर ले गए। कुछ देर बाद आमिर भी साइकिल से मौके पर पहुंच गया। तीनों लोगों ने युवती के साथ से दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पहले पीड़िता की पिटाई की।
बाद में आमिर के साथ ट्यूबवेल के अंदर बंद कर दिया। सूचना पर पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंचा तो ट्यूबवेल के अंदर आमिर अर्धनग्न अवस्था में और युवती लहूलुहान होकर मौके पर पड़ी हुई थी। पीड़िता ने भाई को आपबीती सुनाई और अपने भाई के साथ थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments