Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट, जजपा का शक्ति प्रदर्शन ‘नवसंकल्प’ रैली



देश में आज की सबसे बड़ी खबर हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट है। वहीं PM मोदी गुजरात-असम के लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 1.25 लाख करोड़ के 3 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा चर्चा है कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।

बीते दिन सबसे बड़ी उथल पुथल हरियाणा में मची। मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा और उसके बाद अनिल विज मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए। नायब सैनी 5 मंत्रियों के साथ शपथ लेकर हरियाणा के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। दूसरी ओर, राजस्थान के पोखरण में ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ चर्चित रहा, लेकिन इस दौरान एयरफोर्स के फाइटर जेट तेजस के क्रैश होने से युद्धाभ्यास के रंग में भंग पड़ा।

इसके अलावा बीते दिन शाम को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 43 उम्मीदवारों को चुनाव टिकट दिए गए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव टिकट दिया गया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से चुनावी रण में उतारा गया है। पहली सूची 8 मार्च को पार्टी ने जारी की थी।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments