सेंट लुइस अकादमी और सेंट्रल लेस्ट एंड सीमा के पास अमरनाथ घोष को गोली मारी गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सेंट लुइस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी मंगलवार शाम 7:15 बजे डेलमार बुलेवार्ड और क्लेरेंडन एवेन्यू में हुई।
अमरनाथ घोष वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी हत्या के बाद शिकागो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने इस निंदनीय हमले की जांच के लिए सेंट लुइस पुलिस और विश्वविद्यालय के साथ इस मुद्दे को उठाया। बता दें कि 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की कम से कम आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं।
वॉक पर निकले थे, अज्ञात ने गोली मारी
अमरनाथ घोष की मां तीन वर्ष पहले ही दिवंगत हुईं जबकि पिता उनके बचपन में ही चल बसे थे। अभिनेत्री भट्टाचार्जी ने कहा, कुछ दोस्तों को छोड़ उनके परिवार में कोई नहीं बचा है। वह कोलकाता से थे और पीएचडी कर रहे थे। शाम की वॉक के लिए निकले, तभी उन्हें कई बार गोली मारी गई।
भारतीय मिशन ने की हत्या की निंदा
शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारत के भरतनाट्यम नर्तक अमरनाथ घोष के निधन पर शोक जताया और घटना की निंदा की। भारतीय मिशन ने इस हत्याकांड की फॉरेंसिक जांच की मांग की है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गहरी संवेदना जताते हुए इस बात का भरोसा दिलाया कि वह मामले की जांच पर नजर रख रहा है। घटना की सूचना अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को दी थी।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments